उधम सिंह नगर– “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”… यह पंक्तियां एक बार फिर सत्य साबित हो गई है. जी हां, हम ऐसा क्यों कह रहे हैं क्योंकि… उत्तराखंड के एक छोटे से गांव के “जय” ने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया है. जिसके बाद उन्हें उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. उन्हें न्यूज़ खोका की ओर से ढेरों शुभकामनाएं.
बता दे, उधम सिंह नगर के छोटे से गांव के जय ने विदेश में विजय हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ा दिया है. वह कर्ज लेकर बैंकॉक में आयोजित सातवीं एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर जयप्रकाश ने कांस्य पदक जीत लिया है. यह चैंपियनशिप 24 से 28 फरवरी तक बैंकॉक में आयोजित हुई है. इसमें 30 देशों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. इस प्रतियोगिता में भारत देश की ओर से 34 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया. जिसमें उत्तराखंड के रुद्रपुर के बुक्सौरा गांव निवासी जयप्रकाश, हल्द्वानी की नव्या पांडे और आदर्श शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है.
