जोशीमठ – जोशीमठ में आई इन दिनों की भयंकर आपदा या कहे त्रासदी में एक बार फिर से सीएम धामी बुधवार को दोपहर जोशीमठ के लिए रवाना हुए. जहां पर उन्होंने सचिव मुख्यमंत्री आर0 मीनाक्षी सुंदरम से राहत एवं भू-धसाव से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की. वहां पर प्रभावित लोगों से बातचीत भी करी और उनकी स्थिति में उन्हें यह विश्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही उन्हें कंबल भी वितरित किए.
मीडिया के सवालों में घिरे सीएम धामी
बता दे, मुख्यमंत्री धामी इस समय मीडिया के सवालों पर घिरे हुए नजर आए. उन्होंने इस बात का इस तरीके से उत्तर दिया उन्होंने कहा कि जोशीमठ में चयनित गांव से प्रभावित क्षेत्रों के सभी भवनों नहीं अभी सिर्फ दो होटल्स ही तोड़े जाएंगे. वह भी सभी की सहमति से इसके साथ ही राहत एवं पुनर्वास के लिए यहां पर कमेटी बना दी है. सारे नाम उसमें सम्मिलित कर दिए हैं, सभी प्रमुख वर्गों के लोगों को उसमें सम्मिलित करके आगे की कार्रवाई की जाएगी राहत एवं पुनर्वास ठीक तरीके से हो यह हमारी प्राथमिकता है. अंतरिम राहत की हम ने घोषणा की है जल्दी-जल्दी हम चाहेंगे कि सभी तक अंतरिम राहत पहुंचे जिससे लोगों को फौरी रूप से राहत मिले।

इसके अलावा मुख्यमंत्री रात्रि में जोशीमठ में ही विश्राम करेंगे और प्रभावितों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे और वही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे.
