Joshimath sinking Update – दरारों के बाद अब पड़ने लगे जोशीमठ में गड्ढे..पढ़े पेशकश

ख़बर शेयर करें -

जोशीमठ – हाल ही में जोशीमठ में दरारें पड़ रही थी, तो इसी बीच एक ऐसी खबर सामने निकलकर आई. जहां पर अब मकानों की बुनियाद में गहरे गड्ढे भी होने लगे हैं. जी हां, यह खबर सीधा जोशीमठ के रविग्राम वार्ड में खेतों और मकानों की बुनियाद से लगे एरिया से सीधा सामने आ रही है. जहां पर नगर वासियों के रविग्राम वार्ड के कोठेलागढ़ में पिछले 1 हफ्ते से जमीन में दरार आने और गड्ढों का सिलसिला जारी हो गया है. आगे पढ़िए..

बता दे, रविग्राम निवासी आशीष कुंजवाल ने बताया कि उनके घर के बगल की खेत में 1 सप्ताह पहले एक छोटा सा गड्ढा था. उस वक्त उन्होंने उस गड्ढे पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब इस गड्ढे की गहराई बढ़ गई है. लकड़ी से मापने पर साफ दिख रहा है कि इस गड्ढे की गहराई 25 फीट गहरी हो गई है. वही दूसरी तरफ खेतों में दरारे आ रही हैं, तो स्थानीय नीलम भुजवांण का कहना है कि लगभग 8 महीने पहले ही उनका मकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बाद वह गांव में ही किराए के मकान पर चले गए थे, उन्होंने अपने घर की बुनियाद में हो रहे गड्ढे को कपड़ों से तो खेत के गड्ढे को एक ढक्कन से ढक रखा है ताकि पानी अंदर कम से कम जाए।

जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने कहा कि आज सुबह ही मैंने रविग्राम कोठेलागढ़ पहुंचकर इन दोनों गड्ढों को देखा, यह बड़ा ही चिन्ताजनक है। मैं इस बारे में डीएम को लिखित जानकारी दे रहा हूं।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular