जोशीमठ – उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से अब पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है. वहीं जोशीमठ में भी शुक्रवार को बर्फबारी का सिलसिला जारी हो गया है, जो कि आम-जनमानस के लिए खतरा बन गया है. हम सभी को यह पता है कि जोशीमठ में जमीन धंसने की कवायद जारी है. जिसके तहत होटलों- घरों को तोड़ने का काम शुरू हो रखा था, वही बर्फबारी के चलते यह काम प्रभावित हो गया है. वही मुख्यमंत्री धामी ने समस्या के चलते सचिवालय में अधिकारियों के समक्ष बैठक की और बड़े निर्देश देने का कार्य किया.
जाने क्या दिए हैं निर्देश
- भयंकर बर्फबारी के चलते होटल माउंट व्यू व मलारी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया जाए.
- भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र के जिन परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, उन सभी परिवारों को हीटर एवं अलाव देने की पूर्णतः व्यवस्था की जाए.
- जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाए.
- वही छात्र-छात्राओं के इस समय बोर्ड एग्जाम है, जिसके तहत उन्हें कोई भी परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं.
