संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट…
देहरादून – यह तो हम सभी जनतावासी जानते हैं, कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव-2024 का आगाज होने वाला है. जिसके तहत सभी राजनीतिक पार्टी अपने तरीके से प्रत्याशियों को मात देने के लिए नई-नई रणनीति बना रहे हैं, तो उसी प्रकार बीजेपी ने भी एक रणनीति बनाई है. जिसके तहत वह अपने विपक्ष में खड़े प्रत्याशियों को मात देने का काम करेंगे. जी हां, यह रणनीति है कमजोर बूथों पर भाजपा जनसंवाद कार्यक्रम की. चलिए जानते हैं पूरा प्लान—-
बता दे, बीजेपी का यह प्लान है कि वह विधानसभा सीटों के 25-25 बूथों पर भाजपा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं लोकसभा सांसदों के नेतृत्व में संचालित होने वाले इस अभियान की शुरुआत 15 मई से होगी. यह जनसंवाद कराने का मुख्य कारण क्या है? दरअसल, भाजपा आम चुनाव से पहले ऐसे बूथों पर फोकस कर रही है. जिन पर विधानसभा चुनाव के दौरान उसका वोट प्रतिशत कम रहा था, वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में यह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. जिसकी जानकारी स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को दी है.
महेंद्र भट्ट ने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य-2024 के लोकसभा चुनाव को सिर्फ जीतना ही नहीं है. बल्कि बड़े स्तर पर जनता का विश्वास हासिल करना भी है, इसलिए पूरे प्रदेश पर फोकस कर रही हैं.
