देहरादून : बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद आदेश जारी किए गए । लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति का आदेश जारी हुआ। गुरमीत सिंह आज मंगलवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह बुधवार को सुबह 10.45 बजे राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन की ओर से उनके शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
फ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। राज्यपाल के सचिव बीके संत के मुताबिक नए राज्यपाल मंगलवार को देहरादून पहुंच जाएंगे। जो बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
बुधवार को सुबह 10.45 बजे उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे गुरमीत सिंह
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
