चारधाम यात्रा-2023 … यदि आप सभी श्रद्धालु गणों ने अपनी बुकिंग या पंजीकरण चारधाम यात्रा के लिए करवा लिया है, तो अब आप निश्चिंत हो जाएं… क्योंकि उससे ही संबंधित नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही है. जिसमें गूगल मैप के साथ मैपल ऐप भी सम्मिलित है.
क्या करेंगी गूगल मैप और मैपल मैप काम..
बता दे, यदि आपने चारधाम यात्रा में जाने का मन बना लिया है और उस समय आपको अपनी नंबर को लेने के लिए यानी चार धाम यात्रा में जाने के लिए नंबर बुक करना है, तो उस दिन आप अपना अपॉइंटमेंट वहां पर ले या ना ले साथ ही उस दिन रास्ता कैसा है रास्ते में कोई ब्लॉक तो नहीं है. इस बात की संपूर्ण जानकारी मैपल ऐप में आपको मिल जाएगी. इसके अलावा ट्रैफिक रूट कहां पर डायवर्ट है या नहीं है… सड़क में कोई मलबा है या नहीं है… इस बात की संपूर्ण जानकारी आप गूगल मैप पर भी देख सकते हैं. इसीलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके साथ गूगल ऐप और मैपल ऐप साथ हैं.
वही
चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग बाधित होने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी किस तरह गूगल मैप और मैपल एप की सहायता से यात्रियों को दी जाएगी। इसका लाइव डैमो भी प्रदर्शित किया गया। चारधाम यात्रा के दौरान अगर कोई रोड बंद होती है तो इसकी सूचना पुलिस तुरंत यातायात निदेशालय के वाट्सएप ग्रुप में भेजेगी। इस ग्रुप में गूगल व मैपल एप के अधिकारियों को भी जोड़ा गया है। रोड ब्लॉक होने की सूचना मिलने पर आसपास के बेहतर वैकल्पिक मार्ग, उनकी जानकारी व लोकेशन गूगल और मैपल एप की टीम अपने प्लेटफार्म पर साझा करेगी। इससे गूगल व मैपल ऐप का उपयोग करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। अधिकारियों ने चारधाम यात्रा में आने सभी यात्रियों से गूगल व मैपल एप का उपयोग करने की अपील की है। दोनों एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। मुख्य सचिव ने पैदल मार्गों पर स्वास्थ्य सहायता केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।
