चमोली – उत्तराखंड का प्रसिद्ध माणा गांव अब अंतिम माणा गांव के स्थान पर प्रथम माणा गांव बन चुका है. जी हां, इसका बोर्ड भी लगा दिया गया है. यह सब इसलिए हुआ है क्योंकि… 21 अक्टूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा माणा को भारत के अंतिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर मोहर लगाने की बात कही थी. अब तो उनके लिए भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है. पिछले जिन इलाकों में देश के सीमाओं का अंत मानकर नजरअंदाज किया जाता था. हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया है. लोग माणा में डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे हैं. इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बता चुके हैं.
वही इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का यह कथन कि ‘‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा’’ हमें एक नए उत्साह और ऊर्जा से भर देता है। एक तरफ जहां यह हमें गर्व की अनुभूति कराता है वहीं दूसरी तरफ यह हमें हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप हम राज्य के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु संकल्पबद्ध हैं। हमने राज्य को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए ’’विकल्प रहित संकल्प’’ का मूलमंत्र अपनाया है।
