टिहरी गढ़वाल – रोहित भट्ट इस नाम से पूरा देश भलीभांति परिचित है…. 22 वर्ष की उम्र में पर्वतारोही रोहित भट्ट ने माउंट किलिमंजारो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एक रिकॉर्ड हासिल कर दिया है. जिसके बाद वह उत्तराखंड लौट आए और उन्होंने बुधवार को सीएम धामी से मुलाकात की. वहीं फतेह करने के बाद धामी ने उन्हें बहुत सारी ढेरों शुभकामनाएं दी… साथ ही पर्वतारोही रोहित भट्ट ने मुख्यमंत्री से माउंट किलिमंजारो को फतह करने के बाद एवरेस्ट को फतह करने की बात की. वहीं अब उनका अगला टारगेट एवरेस्ट पर फतह पाना है.
बता दें, माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी देश तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी है. जिसकी ऊंचाई लगभग 5895 मीटर है. इसका सफर करना 6 दिन का होता है, परंतु रोहित ने इस कार्य को 3 दिन में ही पूरा कर विश्व रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कर दिया है. साथ ही अपना सपना साकार कर दिया है.
