चमोली – उत्तराखंड के गौरव के पल में आप सभी पाठकों का स्वागत है. आज की स्टोरी में हम आपको मिलवाने वाले हैं. चमोली के रहने वाले परमजीत बिष्ट से जिन्होंने जापान में हुई एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नौवां स्थान हासिल कर लिया है. जिसके बाद उन्होंने पैरा ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद मानो घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है. जिन्हें न्यूज़ खोका की ओर से ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई.
चलिए बताते हैं, परमजीत के बारे में… परमजीत बिष्ट की पढ़ाई चमोली के बैरागना इंटर कॉलेज में हुई. उनके पिता जगत सिंह बिष्ट खल्ला गांव में छोटी सी दुकान चलाते हैं. मां हेमलता देवी जो कि ग्रहणी है. परिवार में हमेशा से ही आर्थिक तंगी की किल्लत बनी रही है, लेकिन परिवार ने परमजीत की ट्रेनिंग में कभी भी कोई भी कमी ना आने दी. दौड़ लगाने का हुनर मानो परमजीत ने गांव से ही सीख लिया था. दरअसल उसका स्कूल घर से 3 किलोमीटर दूर था, ऐसे में घर का काम निपटाने के बाद परमजीत को हर दिन 3 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती थी. परमजीत की मेहनत रंग लाई और यह दौड़ रेस वॉक में उनके काम आई. जहां पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और ओलंपिक में अपनी सीट हासिल की. वह जल्द ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक में दिखेंगे… वो कहते हैं “ना जब ठान लो तो उसे करके ही दम लो”
