गर्व से ऊंचा कर दिया “पर्वतारोही रोहित भट्ट” ने उत्तराखंड का नाम, रचा इतिहास…

ख़बर शेयर करें -

टिहरी – बड़े ही गर्व की बात है उत्तराखंड में ऐसे ही सपूत पैदा होते हैं, जो उत्तराखंड का नाम गर्व से ऊंचा कर देते हैं. जी हां, आज हम जिसकी बात करने वाले हैं, वह रोहित भट्ट है जिन्होंने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो को फतह कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है. खास बात यह है कि केवल 3 दिन में ही इस पर्वत को फतह कर इतिहास रच डाला है. उन्हें न्यूज़ खोका की ओर से ढेरों बधाई.

जानकारी के अनुसार बता दे, टिहरी निवासी “पर्वतारोही रोहित भट्ट”5895 मीटर पर स्थित अफ्रीकी देश तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी में किलिमंजारो को फतह करने का सपना देखा और इस सपने को पूरा करने के लिए वह लग गए. बताया जा रहा है कि समानता पर्वतारोही इस पर्वत को फतह करने में 6 दिन का समय लगाते हैं, परंतु रोहित ने इस कार्य को 3 दिन में पूरा कर दिया….

और विश्व रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया. बता दे, उन्होंने 25 जनवरी के सुबह तंजानिया के किलिमंजारो पार्क से यात्रा शुरू की और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर 28 जनवरी 2023 को सुबह 6:00 भारत का तिरंगा फहरा दिया. जिसके बाद से ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular