संवाददाता “आरती पांडे”
नैनीताल – गुलदार को सामने देखकर बड़े-बड़े लोगों के छक्के छूट जाते हैं, वही केवल और केवल 5 वर्ष का एक मासूम बच्चा जिसने इस खूंखार जानवर को चकमा दे दिया है. जी हां, 5 साल का यह बच्चा इतना बहादुर था कि 5 घंटे तक झाड़ियों में छुपा रहा और जब गुलदार को वह कहीं नहीं मिला तो गुलदार चला गया और बच्चा घर वापस आ गया.
बता दे, यह मामला नैनीताल से सटे एक गांव का है जहां पर एक नेपाली मजदूर लोकेंद्र बहादुर का 5 वर्षीय बेटा मुस्कान लापता हो गया था और वह बच्चे को ना पाकर दहशत में आ गए थे. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी थी.. क्योंकि उनके इलाके में बताया जा रहा है कि एक नहीं बल्कि कई गुलदार इर्द-गिर्द घूम रहे है, शाम होते ही वह बाहर निकल आते हैं और अटैक करते हैं. इसीलिए हुआ कुछ ऐसा गुरुवार की शाम को मुस्कान खेल रहा था, उसी दौरान उसने गुलदार को आते हुए देखा तो वह डरा सहमा झाड़ियों में जा छिपा और तब तक बाहर नहीं आया. जब तक कि वह गुलदार वहां से चलाना गया. उसे खोजते हुए ग्रामीण टॉर्च और डंडो के सहारे जंगलों में आ पहुंचे. जब मुस्कान ने लोगों को अपनी तरफ आता हुआ देखा तो वह हिम्मत करके झाड़ी से बाहर आ गया और इस प्रकार उसने अपनी गुलदार से जान बचा ली. जिसके बाद से लोग उसे शाबाशी दे रहे हैं और उसकी तारीफ करते हुए थक भी नहीं रहे हैं.
