न्यूज़ खोका की स्पेशल पेशकश- जानिए आखिर क्यों छुपाता है चीन कोरोना के आंकड़े

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता (आरती पांडे) की रिपोर्ट…..

देश-विदेश– चीन इस नाम से तो हम सभी भलीभांति परिचित हैं- चीन नाम से जुड़े हैं कोरोना महामारी के वह गहरे रहस्य जिसका किसी को नहीं पता है. यहां से 2019 में कोरोना की शुरुआत हुई. वही अब दुबारे से एक नया वायरस bf -7 का निर्माण हो गया है. पिछले सालों की बात करें, तब भी चीन कोरोना के केस को छुपाने का काम कर रहा था और आज भी एक नए वेरिएंट से…. जो केस सामने आ रहे हैं उनके आंकड़ों पर भी आनाकानी करने का काम कर रहा है. जिसके चलते अब भारत में भी एक बार फिर से bf-7 वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं. वहीं चीन की बात करें तो वहां की वीडियो फुटेज में साफ फ्यूनरल रूम के पार्किंग में शवो को रखा जा रहा है आप वीडियो में भी देख सकते है

भारत में भी पड़ रहा है असर

रिपोर्ट- 40 दिन बाद भारत में कोरोना की खलबली, यह सवाल सच होते दिख रहे हैं क्योंकि कोरोना कि नई लहर का खतरा भारत के बीच आता हुआ दिख रहा है… जो चीन में हो रहा है जापान में हो रहा है वह अब भारत में भी दिख रहा है जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से खबर भयानक और डरावनी है. सूत्रों की माने 2 जनवरी 2023 में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं भारत में कोरोना की लहर के एक और बनते हालात दिख रहे हैं….. जिसके चलते भारत में लगातार अब बूस्टर डोज को लगाने के लिए जोरों-शोरों में तैयारियां चल गई है.

वही बात करें, भारत में कोरोना के केस बढ़ने की वजह फ्लाइटों का आदान-प्रदान है और एक अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इसकी लहर की शुरुआत कब तक अपने चरम पर हो सकती है—-अब तक के आंकड़े यह बताते हैं कि भारत की पहली लहार ईस्ट एशिया से 30 से 40 दिनों के अंदर भारत पहुंची. पहली लहर में चीन से 61 दिनों में पहला केस कोरोना का भारत पहुंचा था यदि हम वक्त की बात करें तो लगभग चीन से भारत आने में पहली लहर में 7 महीने का वक्त लग गया था वही हम सबको पता है कि बुहान से निकला वायरस लगभग 7 महीने में भारत पहुंच गया था. वही अब यह वायरस जो bf-7 15 गुना रफ्तार को लेकर चल रहा है तो उसका फैलना भारत में और भी ज्यादा डर का सबब बन गया है. जिसके चलते अब सरकार सभी से बूस्टर डोज लगाने की अनुमति कर रही है. यदि आप ने भी अभी तक अपना बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, तो आप भी बूस्टर डोज जरूर लगवाएं—– सतर्क रहें, स्वस्थ रहें, मास्क का सदुपयोग करें!!!!!

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular