अब डेल्टा प्लस वैरियंट की दस्तक यहाँ मिले 3 मरीज, हो जाएं सावधान

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल : कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद प्रथम बार जिले में डेल्टा प्लस वैरियंट के 3 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। इन मरीजों के सैम्पल दिल्ली लैब में 25 दिन पहले भेजे गए थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी के अनुसार 25 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने पदमपुरी गरम पानी में संक्रमित आए दो पॉजिटिव मरीज व उनके परिवार तथा संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए थे। और सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने डेल्टा वैरीअंट की जांच के लिए तीनों संक्रमित के सैंपल दिल्ली भेज दिए थे जहां सोमवार को तीनों के सैंपल में डेल्टाप्लस के सब वैरीअंट होने का मामला सामने आया है। फिलहाल तीनो मरीज स्वस्थ हो चुके है, तथापि सावधानी के मद्देनजर तीनों संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में सेंपलिंग को बढ़ाया जाएगा ।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular