Dehradun News- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर यह है कि सरकार ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में छात्र छात्राओं को निशुल्क मोबाइल टेबलेट दिए जाने के मामले में अब शासनादेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि सरकार मोबाइल टेबलेट न देते हुए सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी छात्रों के खाते में धनराशि को आवंटित करेगी जिसके लिए महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

