राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने किया, महिलाओं को सम्मानित…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – बेटियां देश की आन-बान और शान है. जी हां, आज है “राष्ट्रीय बालिका दिवस” और इस दिन सीएम धामी ने महिलाओं की खेल में सहभागिता विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया. सीएम धामी ने कहा कि महिलाएं हमारे देश की आन-बान और शान है और बालिकाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाना ही हमारा उद्देश्य है. राज्य सरकार ने जिस के लिए सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30% आरक्षण देने का भी प्रावधान किया है और हमारा लक्ष्य महिलाओं को आगे बढ़ाना है.

इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास तथा खेल मंत्री  रेखा आर्य, विधायक खजान दास,  सविता कपूर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कण्डवाल, खेल निदेशक  जितेन्द्र सोनकर एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाएं मौजूद थी।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular