एक तरफ बढ़ रही है गर्मी, तो दूसरी तरफ इस जिले को नहीं मिल रहा “बिजली” और “पानी”..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – एक तरफ तो आसमान आग उगलने का काम कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी, रुड़की, हरिद्वार सहित अन्य शहरों में तापमान में इजाफा होने की वजह से बिजली और पानी की कटौती होनी शुरू हो गई है. जिसके लिए लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है और तो और बिजली भी उन्हें नहीं मिल रही है. जिसकी वजह से लोगों जिसकी वजह से लोगों को गर्मी सहन करनी पड़ रही है. यह संकट हल्द्वानी पर भी मंडरा रहा है.

जिसके चलते यहां तो न पानी है और ना ही बिजली मिल पा रही है. सोमवार को जवाहर वार्ड नंबर 14 और जय दुर्गा कॉलोनी कुल्यापुरा के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता का घेराव किया. लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस भी घबरा गए. उन्होंने तुरंत जल पानी उपलब्ध कराने के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत कराया. गर्मी बढ़ने के साथ ही हल्द्वानी शहर में पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है। लगातार पानी की कमी से परेशान लोग विभाग के कार्यालय में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। इससे गुस्साए दो अलग-अलग क्षेत्रों के लोग सोमवार को क्षेत्रीय पार्षदों के साथ जल संस्थान के कार्यालय पहुंच गए।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular