संवाददाता “आरती पांडे”..
नई दिल्ली/ उत्तराखंड – सीएम धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. जिसमें उन्होंने सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 1774 करोड की धनराशि का वित्तपोषण भारत सरकार के पूंजीगत व्यय हेतु विशेष सहायता के अंतर्गत कराने का अनुरोध भी किया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देहरादून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा.
बताते चले, जब सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की तो उन्होंने देहरादून नगर एवं इसके उपनगरीय क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं को लेकर भी उनसे बातचीत की. जिसके फलस्वरूप भू जल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है यह बात भी उन्होंने निर्मला सीतारमण के साथ साझा की. वही देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरंतर तेजी से बढ़ती जा रही है. जिसके कारण वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भविष्य की पेयजल मांग को पूर्ण करने में सक्षम नहीं हो रही है. इस समस्या के दृष्टिगत व भविष्य में पेयजल की सुविधा प्रदान करने हेतु गंगा नदी की सहायक नदी सौंग नदी पर सौंग बांध पेयजल परियोजना प्रस्तावित करने को लेकर भी उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की.
साथ ही देहरादून जनपद के 10 ग्रामों की लगभग 15000 आबादी को सॉन्ग नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने हेतु भी आर्थिक सहायता निर्मला सीतारमण से उन्होंने मांगी है. जिसको लेकर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि वह उत्तराखंड के लिए हर संभव मदद करेंगी.
