अतिथि शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : प्रदेश के चार हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है कि तीन जुलाई के कैबिनेट फैसले पर सरकार ने आज गुरूवार को आदेश कर दिया है । अब से अतिथि शिक्षकों को प्रति माह 25 हजार रुपये मानदेय मिलेगा । अब तक यह केवल पंद्रह हजार रुपये था। शिक्षा सचिव राधिका झा ने गुरुवार शाम इसके आदेश किए। उन्होंने कहा कि यह आदेश किसी और विभाग में दृष्टांत नहीं होगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में चार हजार से अधिक गेस्ट टीचरों को बड़ी राहत मिली है ।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular