देहरादून में हुआ पार्किंग जोन का समाधान, ऐसे करें बुकिंग..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – यदि आपके पास कार है और उसे शहर में ले जाकर पार्किंग की स्थिति को लेकर परेशान हो रहे हैं, तो आप आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है… क्योंकि इसका समाधान हो चुका है. जी हां, इसके समाधान के लिए मोबाइल फोन से कार पार्किंग की जा सकती है. इस प्लान से लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाएगा. जिसके लिए यह ऐप लॉन्च किया गया है. इससे आप आसानी से घर बैठे ही कार पार्किंग के लिए स्थान चुन सकते हैं, और जाम से छुटकारा पा सकते हैं….

वही आपको बता दे, इस ऐप का नाम पार्क प्लस एप है, इस ऐप की मदद से शहर में उपलब्ध पार्किंग आसानी से ढूंढ सकते हैं, और आसानी से वहां तक पहुंच सकते हैं. यह ऐप अपने निकट 3 किलोमीटर में पार्किंग खोज सकता है. अब पार्क प्लस एप डाउनलोड कर देहरादून के लोग न केवल पार्किंग ढूंढ सकते हैं, बल्कि अन्य सेवाएं भी ले सकते हैं.

भूमि देकर पार्किंग जोन बनाए, कमाए ढेरों पैसे..

वही एसपी ट्रैफिक अक्षय कोड़े ने कहा है कि इस नई सेवा से देहरादून में स्मार्ट पार्किंग सेवा देने के लिए स्मार्ट प्लस से इस साझेदारी को लेकर यातायात व्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा. इस डिजिटल पहल से वाहन स्वामियों को पार्किंग आसानी से मिलेगी. वहीं यदि आप देहरादून के आसपास रहते हैं और आपकी अपनी एक भूमि है. यदि आप उसमें पार्किंग जोन बनाना चाहते हैं, तो आप बना सकते हैं. जिसके बाद आप ढेरों पैसे भी कमाएंगे… परंतु आपको इसकी भूमिका मापन इस ऐप के अंदर देना होगा.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular