देहरादून – क्या आप बेरोजगार हैं और बैंक में नौकरी पाने का एक सपना देखते हैं…. तो यह सपना आपका सच साबित होने वाला है. जी हां, सीबीआई यानी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 5000 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है और इन पदों में ऑनलाइन मोड से आवेदन करे जा रहे हैं. दरअसल ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है जो कि 3 अप्रैल तक जारी रहेगी. वहीं यदि आप इच्छुक उम्मीदवार हैं तो दी गई वेबसाइट पर जाकर विजिट कर अपना आवेदन कर सकते हैं –http://Centralbankofindia.co.in
जानकारी के लिए बता दें, कि इन पदों पर यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो आप किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से या किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वही आपकी उम्र की सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए. यदि आप ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी हैं, तो 3 वर्ष का इजाफा दिया जाएगा और एसटी एससी श्रेणी में आते हैं तो 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.
