नैनीताल – यदि आप नैनीताल, रामनगर और हल्द्वानी के इलाके में रहते हैं, तो आप को संभाल कर रहने की जरूरत है… या आप कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने जाने का मन बना रहे हैं. तब भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है…. क्योंकि आपके इर्द-गिर्द एक बाघ घूम रहा है, जो कि घायल अवस्था में भी है. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसकी वीडियो वायरल होने के बाद अब वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है. वह अलर्ट जनता को भी कर रही है क्योंकि यह बाघ नरभक्षी बाघ है और कभी भी किसी पर भी हमला कर सकता है इसीलिए संभल कर चलने की जरूरत है.
बताते चले, पिछले कुछ समय पहले पर्यटक उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आए हुए थे, तो उन्होंने भी एक बाघ को चोटिल अवस्था में देखा था. जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो बनाकर उसकी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. वायरल वीडियो होने के बाद यह वीडियो जब डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने देखी तो उन्होंने रेस्क्यू टीम जारी की और वन विभाग वालों को अलर्ट किया… कि एक बाघ इधर-उधर घूम रहा है उसकी शिनाख्त की जाए और उसे ट्रेस किया जाए. अभी वह बाघ ट्रेस नहीं हो पा रहा है. जिसकी वजह से वन विभाग के साथ रेस्क्यू टीम भी सभी से आग्रह कर रही है कि घर से बाहर रात्रि के समय खासकर ना निकले.
