टिहरी गढ़वाल – अभी तो यह हम सभी को पता है कि 8 मार्च को होली की सभी जगह छुट्टी है. और संपूर्ण उत्तराखंड के साथ ही संपूर्ण भारत भी होली मनाएगा. परंतु इस दिन टिहरी में चेतावनी दी जा रही है और यह चेतावनी क्या है जरा आप भी नजर डालिए…
इस दिन टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन पूरी तरीके से प्रतिबंधित रखने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. इसके आदेश स्वयं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल भंडारी द्वारा दिए गए हैं. उन्होंने कहा है कि होली वाले दिन टिहरी बांध जलाशय में समस्त सहायक गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी तो बिल्कुल भी भूल कर बांध के समीप न जाए वरना आप खुद ब खुद पछता सकते हैं.
