उत्तराखड में भारी बारिश से हुए नुकसान की पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी से ली जानकारी

ख़बर शेयर करें -

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिए जाने के लिए आश्वस्त किया । मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उत्तराखंड में दो दिन मूसलाधार बारिश के मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी रविवार से ही बेहद चौकस और चौकन्नी नजर आई। तैयारियों को चाक चौबंद करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर उतर आए। उन्होंने जिलाधिकारियों को आपदा की स्थिति में निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शासन से लेकर प्रशासन तक को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर सीएम धामी प्रतिपल की अपडेट ले रहे हैं। बीते कल भी गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम से फोन पर बात कर सहायता के लिए आशवस्त किया था।
वही सीएम ने जल्द से जल्द हाईवे खोलने के निर्देश भी दिए है। उत्तराखंड में दो दिन से जारी बारिश ने एक बार फिर से सड़कों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह भूस्खलन और भूधंसाव के कारण सड़कों पर मलबा आ गया है। प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग, सात स्टेट हाईवे सहित सैकड़ों ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हो गए हैं। जिसके चलते कई यात्री अपने गंतव्य से पूर्व ही फसे हुए है जिसको देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र सड़कों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं ।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular