उत्तर प्रदेश: आगरा में एक वांछित अपराधी अपने दूसरे साथी के साथ पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बताया जा रहा है की वांछित बदमाश कुछ दिन पहले एक डॉक्टर के अपहरण में शामिल था।
आगरा SSP मुनिराज ने ANI को बताया, “पुलिस एक चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो लोग एक मोटरसाइकिल में जा रहे थे। उन्होंने बैरिकेड तोड़ा और आगे निकल गए। हमने उन्हें आगे जाकर घेर लिया।
उन्होंने हम पर फायरिंग शुरू की, इसके जवाब में हमने भी फ़ायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। “
