उत्तराखंड / हरिद्वार : जिला मुख्यालय स्थित रोशनाबाद पुलिस लाइन में मुख्य कोषागार में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद पर ही गोली चला कर आत्महत्या कर ली । जानकारी के अनुसार रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में प्रथम तल पर मुख्य कोषागार स्थित है। जहां सुनील की ड्यूटी कई महीनों से कोषागार की सुरक्षा गार्ड में चल रही थी। किंतु सुबह सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके पीछे तनाव या पारिवारिक कारण माना जा रहा है। सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल अभी जांच चल रही है । वह फरीदाबाद UP का रहने वाला था, फिलहाल मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत आला अधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच की जा रही है।
खुद पर ही गोली चलाकर पुलिसकर्मी ने कर ली आत्महत्या
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
