सीबीआई जांच को लेकर, जाने क्या कुछ बोले- “सीएम धामी”..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – हाल फिलहाल में ही एक विश्व परिचित विषय उत्तराखंड में लहर रहा है. वह विषय है “सीबीआई जांच” की मांग…. जी हां, अभी हाल फिलहाल में ही उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन कर पत्थरबाजी की थी. जिसमें उनकी मुख्य मांग थी पेपर लीक को लेकर सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए. जिसमें सरकार उनका साथ दे या ना दे अगर नहीं देती है तो वह प्रदर्शन करेंगे…. जिसके कुछ समय बाद ही उत्तराखंड बेरोजगार संघ के लीडर “बॉबी पवार” को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. कई दिनों की तपस्या के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. वहीं अब इस पर सीएम धामी का एक बयान सामने आ रहा है. आइए जानते हैं सीएम धामी ने सीबीआई जांच को लेकर क्या कुछ बोला है.

सीएम धामी ने कहा कि हमें सीबीआई जांच से कोई एतराज नहीं है. परंतु अभी आयोग ने जितनी भर्तियां निकाली है, उनके पद जब पूरी तरीके से भर जाएंगे. उसके बाद ही हम सीबीआई जांच करवाएंगे वहीं उन्होंने यह भी साफ कहा कि विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर की बातों पर ना आए… क्योंकि विपक्षी दल छात्रों को भड़काने का प्रयास कर रहा है. जिस वजह से वह तो चाहता ही है कि छात्र पढ़ाई ना करें और बेवजह के दंगे फसाद में उतर आए. इसलिए सीएम धामी ने सभी से निवेदन किया है कि सीबीआई जांच जरूर होगी. परंतु आप सभी विनम्र रहें और शांति बनाए रखें.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular