Republic Day – बड़े ही खास अंदाज में मनाया गया “उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस”…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – आज “गणतंत्र दिवस” है, और इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उसके साथ ही कहा है कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है…..

आज संपूर्ण भारत 74वा “गणतंत्र दिवस” मना रहा है…. और इस मौके पर लालकिले में राष्ट्रध्वज को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फहराया गया तो वही इस मौके पर सीएम धामी भी वहां पर मौजूद रहे. जिसमें उत्तराखंड की “मानसखंड झांकी” निकाली गई और 50 लड़ाकू विमान भी शामिल रहे….

सीएम धामी ने दिया प्रदेशवासियों को संदेश

उन्होंने कहा 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. जन-भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा. जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा दी

“मानसखंड झांकी” का उठाया लुफ्त

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular