ऋषिकेश एम्स में होगा पहली “हेली एंबुलेंस सेवा” का शुभारंभ, इजराइल और अमेरिका से मिली है ट्रेनिंग..

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश – ऋषिकेश एम्स में एक बड़ा ही सुखद कार्य होने वाला है. जी हां, जिसमें हेली एंबुलेंस सेवा संचालित हो जाएगी. बता दे, यह सेवा 18 अप्रैल से सुचारू होगी. इसके साथ ही यहां इसी साल एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू किया जाएगा. जिसमें कोर्स के तहत अभ्यार्थी को अमेरिका व इजरायल के विशेषज्ञों की मदद से ट्रेनिंग भी दी जाएगी. जिससे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी. फिलहाल इस हेली एंबुलेंस सेवा को इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीम ने हरी झंडी दिखा दी है.

वही हेली एंबुलेंस के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लैंडिंग पॉइंट को चिह्नित कर दिया गया है. हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्रों में मिलना है. जिसमें मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा पूरी तरीके से निशुल्क तय की गई है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular