सड़क दुर्घटना – 12वीं के पेपर देकर घर आ रहे छात्र की हुई मौत…

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर – आज जो खबर हम आपके साथ साझा करेंगे… उसमें एक परिवार का चिराग बुझ गया है. दरअसल, उस चिराग के बुझने की वजह सड़क दुर्घटना है. आइए जानते हैं क्या है मामला—

बता दे, जिस छात्र की मौत हुई है उस छात्र का नाम- विशाल राणा है, जो कि कुआंखेड़ा का रहने वाला है. उसकी उम्र मात्र 18 वर्ष थी और वह इंटर राजकीय कॉलेज सैंजना में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था. जिसके लिए वह आज प्री बोर्ड की परीक्षा देने बाइक से गया था और परीक्षा देने के बाद जब वह लौटकर घर की ओर आ रहा था. तभी अचानक भुड़िया चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. जब टक्कर इतनी ज्यादा जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और छात्र की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के लिए बता दें. छात्र- विशाल राणा अपने घर का इकलौता चिराग था. उसके पिता पहले ही मर चुके थे. जिनका नाम स्वर्गीय उमेश सिंह है… उनकी माता सीमा देवी और दो बहने आशिमा और आंचल साथ में रहते थे. परंतु आशिमा और आंचल की समय के साथ शादी हो गई थी, तो माता अपने पुत्र विशाल की उम्मीद में ही जी रही थी. उसके बाद यह उम्मीद भी उनकी छिन गई. घटना की सूचना मिलते ही मां सीमा देवी बेहोश हो गई और उनकी हालत भी गंभीर है और शव को पुलिस ने बरामद कर उसका पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular