देहरादून – रविवार को देहरादून-चकराता के पास सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. जिसमें 4 लोगों की दुर्घटनाग्रस्त होने पर ही मौत हो गई है. बता दें, हादसे में चार हिमाचल के लोग सम्मिलित हैं. जब यह घटना घटी उसके कुछ समय पश्चात आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी. एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने चकराता मार्ग पर मिनक के टोंस नदी में अनियंत्रित वाहन को बाहर निकाला. जिसमें चार लोगों की मौत पाई गई है.
वही उस वाहन का नंबर है -maruti spreso HP 08 A 4323… जिसमें 4 लोग सवार थे. जिनकी दुर्घटना ग्रस्त के दौरान ही मृत्यु हो गई. वही चार व्यक्तियों की इस तरीके से पहचान हुई है और उन चार व्यक्तियों के शवो को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है. मृतकों के नाम-अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष, संदीप उम्र 32 वर्ष, प्रवीण उम्र 30 वर्ष, मोहित उम्र 28 वर्ष सम्मिलित है, जो कि चौपाल हिमाचल के निवासी हैं.
