मसूरी– शुक्रवार की सुबह देहरादून से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. जहां पर देहरादून से मसूरी रोड पर कुछ पर्यटक अपनी फॉर्चून कार से मसूरी घूमने आ रहे थे. इसी दौरान कार चालक का संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरी. जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
बता दे, यह हादसा भट्टाफॉल के पास हुआ है. जहां पर एक फार्च्यून कार गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें 7 लोग सवार थे- 7 लोगों में से 2 महिलाएं, चार पुरुष और एक 2 साल का बच्चा मौजूद था. वही बताया जा रहा है कार चालक का नाम-कमल खान है, जो कि देहरादून का निवासी है. बाकी अन्य लोग यूपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं. यह लोग सुबह देहरादून से टैक्सी लेकर मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए, सातों को गहरी चोटें आई हैं.
जब यह दुर्घटना घटी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वहां पर मौके पर पहुंची और उन्होंने कार को गहरी खाई से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए भर्ती कराया गया. गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई परंतु सभी लोग घायल हैं.
