हल्द्वानी – होली के ठीक 1 दिन बाद बुधवार को बड़ी ही दुखद घटना हल्द्वानी से सीधा सामने आ रही है. जहां पर स्कूटी सवार दो युवतियों को कार ने जोरदार टक्कर मारी. जिसके बाद एक युवती तो बुरी तरीके से घायल हो गई. वहीं दूसरी की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई. जिसके बाद से परिजनों ने हल्ला बोल का माहौल बना दिया है और वह आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस से अनुरोध कर रही हैं.
बता दे, यह घटना आज सुबह की है. जब 2 युक्तियां स्कूटी में सवार होकर अपनी कार्य की ओर जा रही थी. तभी एक कार ने मुखानी चौराहा केवीएम स्कूल के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें स्कूटी में सवार 22 वर्षीय हर्षिता एवं नव्या उम्र 20 वर्ष बुरी तरीके से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए तुरंत एडमिट कराया गया. परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हर्षिता मृत हो गई. वहीं नव्या की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना घटने के बाद इसकी सूचना जब पुलिस विभाग ने परिवार जनों को दी, तो मानो परिवारजनों के पैरों से तो जमीन ही खिसक गई. और उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है. वही परिजनों ने बड़े ही दुख के साथ हर्षिता का राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार भी कर दिया है.
