देहरादून – यह शब्द तो हर किसी ने सुना होगा- “यह इश्क नहीं आसान, इसे पाना है तो जिंदगी को गवाना है” जी हां, आज जो खबर न्यूज़ खोका आपके साथ साझा करना चाहता है. वह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है. जहां पर एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जिसमें एक युवक और युवती ने खुदकुशी कर दी है और वह भी बड़े ही खौफनाक अंदाज में…. आइए जानते हैं—-
युवक का नाम-राहुल उम्र 25 वर्ष, वही युवती का नाम-शिल्पा उम्र 26 वर्ष है. जिन्होंने खुदकुशी कर ली है और यह खुद खुशी बहुत ही खौफनाक अंदाज में की है. दरअसल लड़का सिंगल है और लड़की पहले से ही शादीशुदा है. दोनों ने इस तरीके से आत्महत्या को अंजाम दिया कि जिससे हर किसी की रूह कांप जाएगी. दोनों ने आमतौर पर मरीज को सुन्न करने वाला इंजेक्शन लगाया और फिर मौत को गले लगाया. बताया जा रहा है राहुल और शिल्पा के बीच प्रेम प्रसंग था, अब था या नहीं था इस मामले का खुलासा अभी नहीं हुआ है. वही 25 साल का राहुल एक बड़े हॉस्पिटल में नर्सिंग असिस्टेंट था, जबकि शिल्पा शादीशुदा थी और शिल्पा का 6 महीने का बच्चा भी है. सोमवार की सुबह दोनों की लाश राहुल के घर में मिली है. मौके से वहां पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इसलिए पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.
अब जानते हैं यह हादसा कैसे हुआ
परिजनों का मानना है कि सोमवार की दोपहर तकरीबन 3:18 तक राहुल बिल्कुल सही सलामत था. उसने अपने फोन पर स्टेटस डाला था जिसमें शिल्पा अचेत व्यवस्था में दिखाई दे रही है, फिर उसने कुछ देर बाद एक और स्टेटस लगाया जिसमें उसने सबको बाय लिखा ..जिसके बाद वह घर से चला गया. उसके जाने के बाद मां फर्स्ट फ्लोर पर सोने चली गई. देर रात राहुल शिल्पा पत्नी रवि निवास भगत सिंह कॉलोनी को साथ लेकर घर लौटा. लेकिन परिजनों को इस के आने की खबर ही नहीं हुई. बाद में दोनों ने कमरे में जाकर बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया. जिसके बाद दोनों की मौत हो गई शुरुआती जांच में मौत किस वजह से हुई है. यह साफ नहीं हो पाया है जिसकी वजह से पुलिस का मानना है कि यह प्रेम प्रसंग है या कुछ और इसकी फिलहाल जांच हो रही है.
