SAD NEWS – 2 दिसंबर को हुई शादी ,7 जनवरी को हुई जवान की मौत. पढ़े खबर…

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर – उत्तराखंड में ऐसी खबर सामने आ रही है, जहां पर एक नौजवान की 2 दिसंबर को शादी हुई और 7 जनवरी को मौत हो गई. दरअसल, वह 5 जनवरी को ही छुट्टी लेकर घर आया था और 7 जनवरी को मौत के घाट उतर गया.

जाने क्या है मामला

बता दे, जवान मृतक का नाम “नीरज सिंह भंडारी” उम्र 24 वर्ष पुत्र गोविंद सिंह भंडारी का है जो कि 18 कुमाऊं रेजिमेंट में राजस्थान में तैनात था. जवान नीरज बीती 5 जनवरी को ही अवकाश लेकर घर आया था. उसकी पिछले महीने 2 दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी के साथ शादी हुई थी. वही नीरज की दो बड़ी बहने है और एक छोटा भाई है. वह खुद तीसरे नंबर का था. दरअसल 7 जनवरी कि सुबह वह अपनी बाइक से खटीमा से होकर भूड़ाकिशनी SE घर लौट रहा था, इसी दौरान सितारगंज रोड लोहिया पुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है, जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम की स्थिति है. वही सुहागन का सुहाग उजड़ने पर उसका भी रो-रो कर बहुत बुरा हाल है, क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular