शर्मशार उत्तराखंड – युवती के साथ किया दुष्कर्म प्लॉट दिखाना था, सिर्फ एक बहाना…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-उधम सिंह नगर – आखिर कब एक युवती आजादी के साथ खुली हवा में सांस ले सकेगी… या यूं ही कहे बाज या भेड़िए उसके इर्द-गिर्द घूमते रहेंगे. या हर एक युवती शर्मसार घटना का शिकार होती रहेगी. दरअसल, आज जो खबर आपके साथ साझा करना चाहते हैं, वह खबर काशीपुर से सीधा सामने आ रही है. जिसमें युवती को प्लॉट दिखाने के बहाने युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया है.

जानते हैं पूरा मामला

पीड़िता काशीपुर में एक किराए के मकान पर रहती है तथा अपना एक घर बनाने के लिए कुछ समय से प्लॉट की तलाश कर रही थी. जिसके बाद इधर-उधर तलाश करने पर उसे अली रजा पुत्र “मुन्ने” निवासी इस्लाम नगर का पता चला. इस व्यक्ति ने पीड़िता को फोन किया, जिसके बाद उसे प्लॉट खरीदने बेचने के अपने कार्य के बारे में बताते हुए एक अच्छा प्लॉट दिलाने की बात कही. जिसके बाद कल यानी गुरुवार को दोपहर करीब 3:00 बजे उसे प्लॉट दिखाने ले जा रहा था. वहीं पर मौजूद ग्राम बसई बंद पड़े मकान में उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर उसे जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद पीड़िता एकदम घबरा गई और जैसे-तैसे पीड़िता पुलिस के पास पहुंची. वही पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई. तहरीर के बाद पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार की सजा को अब कम से कम 7 साल तक लाया गया है, जिसे कुछ मामलों में जैसे कि नाबालिग से बलात्कार या किसी लोक सेवक द्वारा बलात्कार, उन मामलों में कम से कम 10 तक है) 506(जब कोई व्यक्ति आपराधिक धमकी के अपराध का दोषी होता है तो उसे कारावास जिसे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है की या जुर्माना या दोनों जुर्माने और अपराध के लिए कारावास से दंडित किया जाएगा) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस अली राज दरिंदे को ढूंढने पर लग गई और जिसका पता हरियावाला चौक से चला और उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष भी पेश कर दिया गया है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular