उत्तराखंड चारधाम यात्रा – चारधाम यात्रा में जाने का मन बना चुके हैं, तो एक बार जरूर अपने स्वास्थ्य की ओर सभी बातों का ध्यान रखकर ही यात्रा पर जाएं. जी हां, हम ऐसा क्यों कह रहे हैं क्योंकि पिछले 3 दिनों में 3 तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक के कारण मौत हो चुकी है और यह तीनों यात्री तीर्थयात्री थे, जो कि धामों में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे.
बता दें, दो दिन पहले तीर्थयात्री की हार्टअटैक के दौरान मौत हुई है. वह सोमवार को यमुनोत्री धाम रूट पर जानकीचट्टी स्थित पार्क में गिर गए. जिस दौरान उनकी मृत्यु हो गई… वही दूसरी मृत्यु 22 अप्रैल को यमुनोत्री धाम में 2 दिन पहले की है. जहां पर 2 तीर्थयात्री की मौत हो गई है. जिसमें से दोनों को हार्टअटैक की वजह बताई गई है. बता दें, 23 अप्रैल को यमुनोत्री मंदिर में दर्शन कर लौटते समय खरशाली शिव स्थित पार्किंग में दिनेश पाटीदार पुत्र गोकुल पाटीदार उम्र 40 वर्ष निवासी पथानिया तहसील व जिला खरगोन एमपी की तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल पहुंचने पर यात्री की मृत्यु हो गई… जिसमें डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मृत्यु होना बताया है. इसलिए यदि आप धामों की यात्रा में जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार अपने स्वास्थ्य को देखकर ही यह प्लान बनाएं.
