उत्तराखंड में कोरोना से कुछ राहत, देखे आज की स्थिति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना मामलों में राहत भरी खबर है। आज प्रदेश में कुल पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। नौ जिलों में आज कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला जबकि 17 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर अपने घरों का पहुंचे हैं। आज रूद्रप्रयाग में दो, देहरादून, नैनीताल व उधमसिंह नगर में कोरोना का एक—एक नया मरीज मिला है।

लेकिन प्रदेश में आज ब्लैक फंगस के एक मरीज के सामने आने से यह समस्या फिर से सिर उठाने लगी है । उधर ऋषिकेश एम्स में आज प्रदेश के किसी जिले से ब्लैक फंगस का एक नया मरीज मिला है। यह नहीं बताया गया है कि यह मरीज किस जिले से रहने वाला है। इस प्रकार एकेले एम्स में ब्लैक फंगस के 413 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 97 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

प्रदेश में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 587 हो गई है। जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या 132 हो गई है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular