खास खबर – देहरादून एयरपोर्ट में चलेंगी अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट, जाने डिटेल..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड देहरादून एयरपोर्ट यानी जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब 26 मार्च से समर शेड्यूल लागू करने जा रहा है. जिसके तहत वह 26 फ्लाइटों को उड़ाने की बात कर रहा है. जिसमें देहरादून एयरपोर्ट के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एसोसिएशन का कहना है कि समर के मौसम में पर्यटन की जनसंख्या सबसे ज्यादा होती है. जिस वजह से हम यह 26 फ्राइडे संचालित कर रहे हैं. ऐसे में देहरादून से कोलकाता, गोवा और जम्मू की भी फ्लाइट चलेंगी. बता दे, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए विमानन कंपनियों ने अपनी फ्लाइटों के समय में बड़ा बदलाव किया है. वहीं नए शहरों को जोड़ते हुए अपनी फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई गई है.

बताते चले, एयरपोर्ट निर्देशक प्रभाकर मिश्रा का कहना है कि कोलकाता और जम्मू के लिए बंद पड़ी फ्लाइट को 26 मार्च से सुचारू किया जाएगा. वहीं गोवा के लिए भी 25 मार्च से नई फ्लाइटों को चालू किया जा चुका है. एयरपोर्ट के लिए जारी नए समर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली की चार, अहमदाबाद की एक, प्रयागराज की दो, हैदराबाद की दो, पुणे की एक, जयपुर की दो, कोलकाता की एक, लखनऊ की एक, बंगलुरू की एक, मुंबई की एक और गोवा की एक फ्लाइट शामिल है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular