संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट…
संपूर्ण उत्तराखंड – आज हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तजनों की कहां-कहां पर सबसे ज्यादा भीड़ लगी हुई थी. चाहे वह मोरी के शिव मंदिर की बात हो या फिर हरिद्वार की पावन धरा की. आज जिन जगहों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली वह कौन से जिले व जगह है. वह हम इसमें बताएंगे जिसमें जलाभिषेक के लिए जगह-जगह से श्रद्धालु गढ़ पहुंचे हुए थे, और सुबह से ही भगवान शिव के द्वार पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया था. लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही थी और श्रद्धालु गढ़ अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे थे. जिसके बाद बारी आने पर विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा भगवान शिव से सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया. अब हम आपको बताएंगे कि कहां-कहां पर भक्तगण दिखाई दिए.
सबसे प्रथम स्थान है उत्तराखंड का हरिद्वार जहां पर सुबह से ही सैलानियों की संख्या देखने को मिली. जिसकी वजह से वहां पर भीड़ एकदम एकत्रित हो गई और सभी भक्तगण अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए.

दूसरी स्थान पर है उत्तरकाशी का मोरी मुख्यालय जहां पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही बनी हुई थी.

तीसरे नंबर पर है बागेश्वर का बागनाथ मंदिर यहां पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है. लोग शिवजी को जलाअभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाने के लिए सुबह से ही लाइनों पर खड़े हुए नजर आ रहे थे.

चौथे नंबर पर मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित शिव मंदिर जहां पर हर साल की तरह इस साल भी शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली और सुबह से ही लोग वहां पर लंबी कतारों के साथ खड़े हुए नजर आए.

पांचवे नंबर पर है कोटद्वार के मवाकोट स्थित भगवान जहां पर सुबह से ही पूजा अर्चना की जा रही है और सुबह से ही लोग कीर्तन मंडली लेकर वहां पर भजन कीर्तन कर रहे हैं.

वैसे तो आज का दिन बहुत ही ज्यादा पावन और पवित्र है. जिस वजह से उत्तराखंड ही नहीं सभी राज्यों में महाशिवरात्रि की धूम मच रही है, जोकि बहुत ही सुखद अनुभव सभी श्रद्धालु और भक्त गणों के लिए है.
