फिर से शुरू हुआ “देहरादून में अतिक्रमण” बनाए गए हैं 5 जोन.. 

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट..

देहरादून – उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक बार फिर से अतिक्रमण का सिलसिला शुरू हो गया है. जिसके लिए अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर 5 जोन भी बनाए गए हैं. वही प्रथम जोन बनाकर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है.

बता दे, ऐसा क्यों किया जा रहा है…. क्योंकि जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरीके से बाधित हो जाता है. इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम, यातायात पुलिस, जिला प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त पांच टीमें बनाई गई हैं. जिनके द्वारा चयनित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

आइए 5 जोन के बारे में जानिए

प्रथम जोन मोहब्बेवाला से राजपुर रोड़, द्वितीय जोन धूलकोट से कुआंवाला, तृतीय जोन ब्रहमकमल चैक से आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रोसिंग से आईटी पार्क, चतुर्थ जोन ट्रांसपोर्ट नगर से गढ़ी कैंट व आईएसबीटी चैक से रिस्पना पुल, लाल पुल, कारगी चैक, शिमला बाईपास चैक से बड़ोवाला चैक तथा मोहब्बेवाला से राजपुर, पांचवा जोन छः नंबर पुलिया से एयरपोर्ट, महाराणा प्रताप चैक से मालदेवता तथा राजपुर से कुठाल गेट डाईवजन शामिल है.

प्रथम जोन में 17 स्थानों, द्वितीय जोन में 22 स्थानों, तृतीय जोन में 8 स्थानों, चतुर्थ जोन में 20 स्थानों तथा पांचवे जोन में 8 चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पहले चरण में चिन्हित 75 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular