देहरादून में प्रॉपर्टी डीलरों से जरा बच कर रहे, वरना लग जाएगा चूना…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – लोग जमीन खरीदना चाहते हैं और जमीन खरीदने के लिए वह यह देखते हैं कि कौन सा प्लॉट खाली है या बिक रहा है. परंतु कुछ ऐसे जालसाज इस पर प्रॉपर्टी डीलर बनकर बैठे हुए हैं. जिन्हें पहचान पाना मुश्किल ही हो गया है. जी हां, कुछ ऐसा ही एक मामला प्रेमनगर के ठाकुरपुर इलाके का सीधा सामने आ रहा है. जहां पर एक शख्स को जमीन लेनी थी और उसे वह जमीन प्रॉपर्टी डीलरों ने ठाकुरपुर इलाके की तरफ दिखाई थी और खुद उस जमीन के मालिक बन बैठे थे. जिसके बाद वह उस व्यक्ति से रजिस्ट्री कराकर उनसे 65 लाख रुपये भी ले चुके थे, परंतु जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने इसकी शिकायत प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई. चलिए जानते हैं पूरा मामला—-

दरअसल इस पीड़ित का नाम वीरेंद्र गुलेरिया है, जो कि कई समय से एक जमीन की तलाश कर रहे थे. परंतु उन्हें एक ऐसे प्रॉपर्टी डीलर से मुलाकात हुई जो कि जालसाज निकले. उन्होंने प्रेमनगर के ठाकुरपुर रोड पर उन्हें एक जमीन दिखाई. जिसके बाद इसकी रजिस्ट्री करा कर उनसे 65 लाख रुपए भी ले लिए. बता दे, वह प्रॉपर्टी डीलर इतने चलाक है कि उस जमीन के असली मालिक का नाम तक इस्तेमाल कर रहे थे. उस जमीन के असली मालिक संजीव गुप्ता है वह संजीव गुप्ता बनकर इस प्रॉपर्टी को बेचने की बात कर रहे थे. जिसके बाद जब वह पीड़ित अपनी जमीन देखने वहां पर पहुंचा तो जमीन के असली मालिक संजीव गुप्ता से उसकी मुलाकात हुई. उन्होंने उसे बताया कि वह उस जमीन के असली मालिक हैं. जिसके बाद सारी करस्तान पीड़ित के सामने आ गई और उन्हें पता लग गया कि उन्हीं के साथ ठगी हुई है. उन्होंने ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने उनसे अपने पैसे वापस मांगने की बात कही, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. तब पीड़ित करता तो क्या करता. वह सीधा प्रेमनगर थाने पहुंचा और उसने वहां पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने यह केस कई धाराओं के साथ दर्ज किया और उनमें से एक आरोपी जिसका नाम है अजय कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. वहीं अन्य आरोपियों की जांच चल रही है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular