Success moment – डॉक्टर अभिजीत ने बढ़ाया हल्द्वानी का मान, आइए जानते हैं सक्सेस स्टोरी…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बड़े ही गर्व की बात है कि एक बार फिर से उत्तराखंड का सर गर्व से ऊंचा हो गया है, क्योंकि उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में रहने वाले डॉक्टर अभिजीत बृजवासी का एमबीबीएस फाइनल परीक्षा-2018 बैच में दूसरा स्थान हासिल करने पर पूरा देश उनके लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है. जी हां, उन्होंने 71.5 प्रतिशत अंकों के साथ एम्स में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. वहीं उत्तराखंड के पहले ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने एम्स की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है. उन्हें न्यूज़ खोका की ओर से ढेरों शुभकामनाएं—

जानते हैं “डॉक्टर अभिजीत बृजवासी” की स्टोरी

डॉक्टर अभिजीत का जन्म हल्द्वानी में हुआ उनका परिवार नवाबी रोड क्षेत्र में रहता है. वह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नागपुर महाराष्ट्र में एमबीबीएस कर रहे हैं. जहां एम्स की एमबीबीएस फाइनल परीक्षा-2018 में पढ़ाई के दौरान उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वही डॉक्टर बृजवासी अभी फिलहाल 1 वर्ष की ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र में ही रुकेंगे. दूसरा स्थान प्राप्त करने के बाद ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. वही बात करें डॉक्टर अभिजीत की तो उनका बचपन बहुत ही सारा ज्यादा शरारती भरा था और वह अपने बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. वह समाज के लिए कुछ करना चाहते थे. जिसके लिए उन्होंने डॉक्टर बनने का निश्चय लिया. वहीं भारत सरकार के केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री डॉ नितिन गडकरी भी डॉक्टर अभिजीत बृजवासी को एम्स नागपुर महाराष्ट्र में सम्मानित कर चुके हैं.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular