अचानक नैनीताल के डीएम धीरज गर्ब्याल पहुंचे थाल सेवा, कार्यो को देखकर कहा “आपकी सेवा काबिले तारीफ है”

ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: हल्द्वानी में चल रही थालसेवा (Thaal Seva) में शनिवार को अचानक नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल पहुंचे, उन्होंने टीम थालसेवा के कार्यो को देखा और कहा ” आपकी सेवा काबिले तारीफ है” !
डीएम नैनीताल धिराज गर्ब्याल बिना किसी पूर्व सूचना के अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के साथ थालसेवा परिसर पहुंचे । उन्होंने भोजन वितरण व्यवस्था को देखा और भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को भी परखा ।
गर्ब्याल ने भोजन बनाने वाले शेफ टीम से भी बातचीत की, कितना भोजन बनता है? कैसे बनता है आदि विषयों की जानकारी ली । टीम थालसेवा ने उन्हें बताया कि शहर के बेहद जरूरतमन्दों के लिए वैन से भोजन ,रोज भेजा जा रहा है और रात्रि में भी भोजनसेवा जरूरतमन्दों के लिए निःशुल्क दी जारही है।
वहीँ डीएम गर्ब्याल ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और जानकारी हासिल करते हुए कहा कि “आपकी टीम दिल से सेवा भाव से काम कर रही है।” डीएम गर्ब्याल और अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दो दिन की सेवा भी आरक्षित की।
टीम थालसेवा की तरफ से अतुल वर्मा, संजय बग्गा, गिरीश गुप्ता,राकेश पांडेय,दयाल पांडेय, सुनील सूरी,परवीन मित्तल, विक्रम सिंह, देवी, दिनेश आर्य महेंद्र जड़ौत, हर सिंह कफलिया आदि ने स्वागत किया।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular