सड़क हादसे में अध्यापक की मौत, प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंह नगर के बाजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित GET पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने का है। जहां जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह अपनी कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे थे, पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई । जिसमें कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने निजी वाहन से घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही दोराहा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मार्ग दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। स्वास्थ्य केंद्र में घायल का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ बर्खा मंडल ने बताया कि घायल की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular