टिहरी गढ़वाल -कल रहेगा सुरकुण्डादेवी मंदिर बंद, जाने क्यों..

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे”..

टिहरी गढ़वाल – यह खबर श्रद्धालुगण और भक्तजनों के लिए है, क्योंकि यदि वह सुरकुण्डादेवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो जरा जान लीजिए…. क्योंकि अब बुधवार के दिन यानी 5 अप्रैल को सुरकुण्डादेवी रोपवे संचालन पूरी तरीके से बंद रहेगा. बताते चलें, इसकी पुष्टि स्वयं जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने की है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि कल यानी 5 अप्रैल 2023 को सुरकुण्डादेवी रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड टिहरी गढ़वाल द्वारा सुरकंडा देवी रोपवे को मासिक रूटीन/ चेकअप/ निरीक्षण किया जाना है. जिसके तहत 5 अप्रैल को सुरकुण्डादेवी रोपवे को पूरी तरीके से बंद कर दिया जाएगा. वही इस दौरान सुरकुण्डादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से पैदल ही मंदिर की दूरी तय करनी पड़ेगी.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular