चकराता में खाई में गिरी गाड़ी, भयानक हादसा 13 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चकराता में आज रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है। बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी (यूटिलिटी) रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular