देहरादून -आज जो खबर हम आपके साथ साझा करेंगे… वह खबर रिश्तेदारों में सम्मिलित यानी रिश्तेदारों से संबंध रखती है. जिसमें शातिर सास ने दमाद की वसीयत को जबरन अपने नाम कर बाद में अपनी बहू के नाम कर दिया. जिस पर दामाद ने बाद में केस दर्ज कर दिया है. चलिए जानते हैं पूरा मामला—
बता दे, शिकायतकर्ता जिनका नाम है समीर उन्होंने यह शिकायत की है कि उनके साले और उनकी पत्नी अमेरिका के मूल निवासी है. दोनों वर्तमान में कर्नाटक में रह रहे है. राजपुर रोड के रहने वाले समीर कहते हैं कि इस बारे में आईजी गढ़वाल रेंज को शिकायत की है. उनका कहना है कि उन्होंने पत्नी राधिका के नाम पर तरला नागल में एक फ्लैट खरीदा था, जो फ्लैट उन्होंने 2021 में जुलाई के महीने में खरीदा था. अगले साल कुछ कारणों की वजह से 2022 नवंबर में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद उनका ना तो कोई बच्चा है. वही उनकी सास ने कुछ समय बाद ही यह प्लाट अपने नाम करवा लिया और फिर उसे अपनी बहू के नाम कर दिया. उनके बेटे का नाम दीपक सरीन है और बहू अनुराधा सरीन है और वह खुद वीरा सरीन है. इन तीनों के खिलाफ दामाद यानी समीर ने केस दर्ज किया है.
