बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि हुई तय, देखिये इस दिन होंगे कपाट बंद

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आज विजयदशमी के दिन विधि-विधान पंचांग गणना के पश्चात तय की गई। बद्रीनाथ के कपाट 20 नवम्बर को शाम 6:45 पर बंद होंगे।
चारधाम यात्रा के लिए अब कम समय बचा है। अगले माह चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट छह नवंबर को भैया दूज के दिन बंद होंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन बंद होंगे। इसकी औपचारिक घोषणा आज शुक्रवार को विजयादशमी हो गयी है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular