Uttarakhand: प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई आपदा में मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को उत्तरकाशी में पांच और लोगों के शव मिलने की खबर है। जबकि दो लापता है। हालांकि सरकारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 72 बताई गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर यहां पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने पिथौरागढ़ जिले में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।
ये है हालात
जिला- मृतक- घायल- लापता
नैनीताल 35 05 —
अल्मोड़ा 06 02 —
बागेश्वर 01 — —
चमोली 01 04 02
पौड़ी 03 02 —
उत्तरकाशी 10 04 02
चंपावत 11 04 —
यूएस नगर 02 03 —
पिथौरागढ़ 03 02 —
(आंकड़े राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार)
